टीजीटी, जेबीटी और एलटी के लिए चार से छह अक्तूबर तक साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

शिमला- ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों और आश्रितों के कोटे से भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार चार, पांच और छह अक्तूबर को होंगे। पूर्व में कोरोना संक्रमण के कारण इन पदों के लिए साक्षात्कार स्थगित हो गए थे।

अब विभाग ने इन पदों के लिए तिथि तय कर पात्र पूर्व सैनिकों और आश्रितों को कॉल लेटर भेजना शुरू कर दिए हैं। किसी अभ्यर्थी को अगर कॉल लेटर नहीं मिलता है तो वह विभाग की वेबसाइट पर अपना नाम देख सकता है।

सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय में चार अक्तूबर को पूर्व सैनिकों के आश्रितों के विभिन्न पदों के लिए 18 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। वहीं पांच अक्तूबर को दिव्यांग पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले पदों के लिए 65 पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं।

इसके अलावा छह अक्तूबर को टीजीटी, जेबीटी, कला अध्यापक, एलटी और शास्त्री के पदों के लिए 56 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। विभाग कुल 139 पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाएगा।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (रि.) मदनशील शर्मा ने कहा कि चार, पांच और छह अक्तूबर को निदेशालय के रोजगार सेल में यह साक्षात्कार होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...