ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा और बेरोजगारी पर होगा काम – भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो चुकी है. वहीं आज बुधवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत ज्वाली, लाहडू, तालियां, कैहरियां में नुक्कड़ सभा में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी संजय गुलेरिया का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

वहीं संजय गुलेरिया ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. जिसमें संजय गुलेरिया ने लोगों से कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो वह विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में शिक्षा, चिकित्सा और बेरोजगारी के ऊपर अहम कदम उठाएंगे.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यदि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया वह केवल कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी चंन्द्र कुमार और उनके पुत्र नीरज भारती की बजह से.

उन्होंने कहा कि ज्वाली में शिक्षा, बेरोजगारी, चिकित्सा की दुर्दशा और बढ़ती मंहगाई के लिए कांग्रेस के स्थानीय नेता पूरी तरह दोषी हैं. अब कांग्रेस पार्टी को छोड़कर कई लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं और ज्वाली की हर क्षेत्र में भाजपा को समर्थन मिल रहा है।

ये रहे मौजूद

कैहरियां पंचायत राजेश कुमारी, लाहड़ू पंचायत प्रधान विरेन्द्र गुलेरिया, उपप्रधान गोवर्धन सिंह ओपी, समाजसेवी रमेश कुमार, कैप्टन केवल सिंह, सेठी ठाकुर, नगर पंचायत ज्वाली पार्षद तिलक रपोत्रा आदि काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...