ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में गरजीं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, कांग्रेस पर किए तीखे वार

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

कांगड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में आयोजित भाजपा महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, जिसको डूबता देखकर उसमें सवार कांग्रेसी उसे छोड़कर भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का देश-प्रदेश से अस्तित्व खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक देश में राज करने के बाद भी कांग्रेस विकास करवाने में नाकाम रही।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई भी लीडर विधायक नहीं बनना चाह रहा है। हर लीडर अपने आपको मुख्यमंत्री मान रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सीएम-सीएम का खेल खेल रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार ने अथाह विकास करवाया है तथा उस विकास के बलबूते ही भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि भाजपा की जीत को सुनिश्चित बनाने के लिए जुट जाएं।

घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों से जनता को अवगत करवाएं। इससे पहले ज्वाली पहुंचने पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी का विधायक अर्जुन सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय भाजपा लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी काे पुष्प गुच्छ भेंट किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...