ज्वाली में मौजूदा भाजपा विधायक विकास कार्य करवाने में पूरी तरह से विफल – पूर्व मंत्री डॉ हरवंश सिंह राणा

--Advertisement--

Image

ज्वाली – ब्यूरो 

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। वाइस चेयरमैन संजय गुलेरिया कि एक नुक्कड़ सभा में ज्वाली विधानसभा क्षेत्र से दो बार रहे विधायक और एक बार रहे पूर्व मंत्री डॉ हरवंश सिंह राणा ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विधायक काम करने में पूरी तरह से असफल रहे हैं।

यह ऐसा व्यक्ति विधायक बनने के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने तीन बार विधायक रहते हुए ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं परंतु स्थानीय विधायक एक बार भी मेरे कामों का या मेरे कहने पर कोई भी जिक्र नहीं किया ।

उन्होंने कहा कि विधायक की जो पोस्ट है, वह बड़ी-बड़ी कोठियां खड़ी करने के लिए नहीं है। बह जनता की सेवा के लिए है। लोगों ने अपना वोट देकर चुनकर विधायक बनाया होता है कि इलाके में लोगों की सुविधा के लिए विकास कार्य होंगे परंतु ज्वाली में मौजूदा भाजपा विधायक पूरी तरह से विफल रहा है।

उन्होंने ज्वाली भाजपा के नेता संजय गुलेरिया का समर्थन करते हुए कहा कि संजय गुलेरिया जैसे लोग बिना भेदभाव के बिना जाति भेदभाव के कई वर्षों से ज्वाली की लोगों की सेवा करते आ रहे हैं तथा हमेशा ही गरीब लोगों की सहायता करते हैं।

ऐसे व्यक्ति को भाजपा को टिकट देना चाहिए। जिसकी सोच सेवा भावना की हो और काम करने की हो। उन्होंने संजय गुलेरिया का समर्थन करते हुए कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लोग इस बार संजय गुलेरिया का समर्थन करें और होने चुनावो में ज्वाली से विधायक बनाएं ताकि क्षेत्र का विकास हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...