ज्वाली में महिला ने लगाया आरोप, धोखे से पति ने करवा ली जमीन की रजिस्ट्री

--Advertisement--

Image

पीड़िता महिला ने नायब तहसीलदार से इंतकाल रोकने की लगाई गुहार

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति को बहला-फुसला कर धोखाधड़ी से लाखों की जमीन को कौडि़यों के भाव खरीदा गया है तथा पीड़िता महिला ने जमीन का इंतकाल रोकने की गुहार नायब तहसीलदार ज्वाली से लगाई है।

युक्त महिला विमला देवी पत्नी चैन सिंह निवासी खरीड़ी ने बताया कि वह बीपीएल परिवार से संबंध रखती है तथा उसके तीन बच्चे हैं। जिसमें दो लड़कियां व एक लड़का है। लड़कियों की शादी उसके देवर ने करवा दी है और लड़का किसी प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है। उसके पति हर समय शराब के नशे में धुत रहता है।

पीड़िता ने बताया कि पति को खरीडी निवासी विधि सिंह घोड़ी खरीदने के बहाने 20 जनवरी 2022 को सुबह घर से ले गया था और शुक्रवार को पति को बहला-फुसला कर नाणा की 14 कनाल जमीन की रजिस्टरी किसी नाणा निवासी के नाम करवा दी। उसका पति अंगूठा छाप है तथा उसको तो पैसे भी गिनने नहीं आते हैं। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही उसे इसकी भनक लगी तो अपने देवर रमेश चंद, समाजसेवी ओंकार सिंह राणा व राजीव पटियाल के पास गई व यह सारी घटना सुनाई।

पीड़िता महिला ने बताया कि तहसीलदार संत राम नागर को फोन पर सूचना दी गई कि इस रजिस्टरी को करने से पहले उसकी बात को सुन लिया जाए। लेकिन नायब तहसीलदार ज्वाली जगजीत सिंह ने उनके पहुंचने से पहले रजिस्टरी पास कर दी और उसकी रजिस्ट्रेशन भी हो गई।

पीड़िता बिमला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है तथा कहा कि हमारा सब कुछ लुट गया है। उन्होंने लिखित रूप में नायब तहसीलदार ज्वाली से गुहार लगाई है कि उक्त जमीन का इंतकाल को रोक दिया जाए ताकि कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...