ज्वाली में गरजे चंद्र कुमार, केंद्र सरकार पर ईडी के दुरुपयोग का जड़ा आरोप

--Advertisement--

Image

ज्वाली – अनिल छांगु

ब्लॉक कांग्रेस ज्वाली द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई को लेकर पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्र कुमार के नेतृत्व में रोष प्रकट किया तथा एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।

चौधरी चन्द्र कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईडी का सरेआम दुरुपयोग किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है तथा कांग्रेस नेताओं को जानबूझ कर ह्रास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर पहुंच गई हैं। पेट्रोल, डीजल व रसोईगैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सरसों का तेल सहित दालें व अन्य रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा हर विस क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जोकि भाजपा का विदाई कार्यक्रम साबित होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...