ज्वाली के हरसर में कुदरत का करिश्मा: गाय ने एक साथ तीन स्वस्थ बच्चों को दिया जन्म, देखने वालों की उमड़ी भीड़

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत हरसर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसे कुदरत का करिश्मा न कहा जाए तो क्या कहा जाए जिसे देखकर आप अभी दंग रह जाएंगे।

दरअसल, आपने अक्सर गाय को एक या अधिक से अधिक दो बच्चों को जन्म देते हुए देखा या सुना होगा लेकिन हरसर में एक गाय ने एक या दो नहीं बल्कि तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। यह अब हरसर में चर्चा का विषय बन गया है।जिनको भी मालूम पड़ रहा है देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

गांव हरसर के निवासी नवीन कुमार पुत्र स्वर्गीय गोरख सिंह वार्ड नंबर 2 मनारा के घर में देर रात गाय ने तीन बच्चे को जन्म दिया। जिसमें दो बछड़े और एक बछडी है।

वहीं पनालथ पशु औषधालय देहरी, फार्मासिस्ट सुनील धीमान ने जानकारी देते हुए कहा कि गौ माता सुरक्षित है। जिसके बाद घर वालों में खुशी की लहर दौड़ गई।

घरवाले इसे देखकर भौचक्के रह गए कि आखिर गाय एक साथ तीन बच्चों को कैसे जन्म दे दिया। इसके बाद यह बात आग की तरह पूरे गांव में फैल गई और गाय और बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...