जो पार्टी सैनिकों का सम्मान नहीं करती, उसे देशहित की फिक्र नहीं

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जाछ और स्यांज में जनसभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेसी नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही कि भारतीय जनता पार्टी ने एक पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है। इसीलिए कांग्रेस के नेता लगातार सेना और सैनिकों पर निशाना साध रहे हैं। जनता समझ सकती है कि जो पार्टी सेना का सम्मान नहीं कर सकती, वह कैसे देश हित के बारे में कुछ सोच सकती है।

जाछ और स्यांज में बारिश के बावजूद भारी संख्या में लोग जनसभा में मौजूद रहे। जाछ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण की शुरुआत बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे के साथ की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले तीन सालों से हमने गरीबों के लिए काम करने की कोशिश की है। ऐसी दर्जनों योजनाएं चलाई जिनका फायदा सीधा गरीब व्यक्ति को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना, सहारा योजना और मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना इसके उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया। कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए थी, कुर्सी चाहिए थी। जब मैं सीएम बना तो अधिकारियों से पूछा कि गरीबों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं, उन्होंने जवाब दिया कि कोई योजना नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...