जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता 24 दिसम्बर को

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, नरेश पाल गुलेरियाने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के धावकों के लिए जिला स्तरीय लम्बी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10 बजे सिन्थैटिक एथलेटिक्स ट्रैक, धर्मशाला में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया 15 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों (जिनका जन्म 01 दिसम्बर, 2006) के आयुवर्ग के लिए 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार 6000/- रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000/- रुपए और तृतीय पुरस्कार 4000/- रुपए रखा गया है। इसी प्रकार 19 वर्ष तक के लड़के व लड़कियों (जिनका जन्म 01 दिसम्बर, 2002) के आयुवर्ग के लिए 5000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम  पुरस्कार 6000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5000/- रुपए और तृतीय पुरस्कार 4000/- रुपए रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छृक अभ्यार्थी अपने आयु प्रमाण-पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति, आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी प्रमाण-पत्र की फोटो प्रति साथ लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इच्छुक धावक अपने मूल दस्तावेजों सहित जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, धर्मशाला के कार्यालय में 24 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 9 बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01892-222317 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...