जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाया प्रतिभा का जौहर

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला सोलन में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आज होटल सेंटा रोज़ा में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 छात्रों और 100 शिक्षकों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. शिव कुमार शर्मा, प्राचार्य DIET थे, जिन्होंने छात्रों को कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के व्यावसायिक कौशल को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होते हैं।

प्रतियोगिता के अंत में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. राजिंदर वर्मा, उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं डीपीओ, समग्र शिक्षा, सोलन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडो के मॉडल्स की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। इन मॉडलों का मूल्यांकन विशेषज्ञ जूरी सदस्यों द्वारा किया गया।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता ने छात्रों को अपने कौशल और नवाचार को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया, जिससे वे आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...