जिला में दो ने की इहलीला समाप्त, एक ने खाया ज़हर, तो दूसरा लटका

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आते 2 अलग-अलग स्थानों 2 लोगों द्वारा आत्महत्या करेने के मामले सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पहले मामले में एक 16 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट के बाद किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पालमपुर थाना के अन्तर्गत उक्त किशोरी को जब उसकी मां ने मोबाइल देखने पर डांटा और कहा कि वह पढ़ाई की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है तो इस पर किशोरी तैश में आ गई और उसने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी को पहले पालमपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफ र कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके शव के पोस्टमार्टम के लिए पुलिस जांच अधिकारी को टांडा रवाना कर दिया है।

 बहीं दूसरे मामले में 54 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की 

थाना बैजनाथ के अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी इस लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी आस पड़ोस के लोगों को मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार सुंदर सिंह (54) निवासी धरेड ने शुक्रवार को दोपहर के समय अपने घर की रसोई में फंदा लगा लिया था।

जिस समय उसने फंदा लगाया वह घर में अकेला था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसकी पत्नी पिछले 6 महीने से अपने मायके में रह रही थी। दोनों के बीच मे अक्सर झगड़ा होता था। सुंदर सिंह शराब का भी आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बैजनाथ में पहुंचाया। एसएचओ बैजनाथ ओम प्रकाश ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...