जिला पुलिस नूरपुर की खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, 2 जेसीवी व 7 टिप्पर को किया जब्त

--Advertisement--

जिला पुलिस नूरपुर की खनन माफिया के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, अवैध खनन मे शामिल 2 जेसीवी व 7 टिप्पर को किया जब्त, साल 2024 से 1 अक्टूबर तक अवैध खनन मामलों में वसूला 71,73,800/- रुपये जुर्माना

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

पुलिस जिला नुरपूर द्वारा अवैध खनन के खिलाफ चलाये गये अभियान के तहत सोमबार को पुलिस थाना नूरपुर के अन्तर्गत चक्की खड़ड मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुये अवैध खनन मे शामिल 02 जेसीवी व 07 टिप्पर को जब्त किया गया है। साथ ही मामला दर्ज किया गया है।

जिसमे आरोपियो पकंज सिह पुत्र जोध सिंह, शेख अली पुत्र हासमदीन, प्रदीप सिंह पुत्र हरंबस, तरसेम सिंह पुत्र हरदीप सिंह, रोहित शर्मा पुत्र छज्जु राम शर्मा, मनप्रीत पुत्र मंजीत, केवल सिह पुत्र करनैल सिंह, सादिक अली पुत्र बशीर दीन व सूरज पुत्र शिव प्रसाद के खिलाफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपूर अशोक रत्न के बोल 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपूर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नुरपूर द्वारा साल 2024 मे अवैध खनन माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुये 1 अक्टूबर तक अवैध खनन माफिया के खिलाफ 11 मामले दर्ज किए जा चुके है। जिसमें 55 वाहन पुलिस द्वारा जब्त किये जा चुके है।

इसके अलावा अवैध खनन अधिनियम के 611 चालान किये गये है। अवैध खनन मे शामिल 33 वाहनो को जब्त किया गया जा चुका है और आरोपियो से कुल 71,73,800/- रुपये जुर्माना वसुल किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...