जिला परिषद मंडी ने किया 4 अरब रुपये से अधिक की मनरेगा शेल्फ का अनुमोदन

--Advertisement--

Image

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा ने दिए निर्देश – लंबित विकास कार्यो में तेजी लाएं अधिकारी, तय समय में पूरे हों काम ।

मंडी – नरेश कुमार 

जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा ने सभी विभागों के अधिकारियों को लम्बित पड़े विभिन्न विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए उन्हें तय समय में पूरा करने को कहा है।

पाल वर्मा मंगलवार को जिला परिषद मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे ।

उन्होंने जिला परिषद के सभी सदस्यों से संबंधित क्षेत्र में विकास कार्यों को पूरा करने में अपना बहुमूल्य सहयोग देने का भी आह्वान किया ।

बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए 4 अरब 10 करोड़ 45 लाख रुपये की मनरेगा शैल्फ का अनुमोदन किया गया । इनमें जिला के सभी 14 विकास खंडों में 1 लाख 38 हजार 727 स्कीमों के लिए मनरेगा शेल्फ पास करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा जिला में लाईन डिपार्टमेंट के माध्यम से किए जाने वाले 358 कार्यों के लिए 11 करोड़ 65 लाख रुपये की अतिरिक्त शेल्फ का अनुमोदन किया गया।

इसके अतिरिक्त पिछली त्रैमासिक आय-व्यय का अनुमोदन तथा वर्ष 2022-23 के लिए 16 करोड़ 22 लाख 30 हजार रुपये के बजट का भी बैठक में अनुमोदन किया गया ।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने विकास में जन सहयोग योजना पर चर्चा की । उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को विकास में जन सहयोग योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक आयोजित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी जिला परिषद सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी विकास कार्यो को गति प्रदान करें ।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल समेत सभी जिला परिषद सदस्य, जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...