जिला के मंदिरों में प्लास्टिक के फूल तथा मालाएं चढ़ाने पर रोक

--Advertisement--

Image

सभी उपमंडलाधिकारी आदेशों की अनुपालना करवाएं सुनिश्चित: डीसी

धर्मशाला, 26 अगस्त – राजीव जस्वाल

उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्तिपीठों तथा मंदिरों में प्लास्टिक से निर्मित फूलों तथा मालाएं चढ़ाने पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी कहा गया है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि प्लास्टिक के कूड़ा कचरा के निष्पादन सही तरीके से नहीं होने पर पर्यावरण को नुक्सान पहुंचता है जिसके चलते ही प्लास्टिक से निर्मित फूलों को मंदिर में चढ़ाने पर रोक लगाई गई है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी मंदिरों में इस बाबत श्रद्वालुओं को जागरूक करने के लिए साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश भी जारी किए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा के शक्तिपीठों में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्वालु माथा टेकने के लिए आते हैं। मंदिरों में श्रद्वालुओं की बेहतर सुविधा के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मंदिरों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला में सिंगल यूज प्लास्टिक भी प्रतिबंध लगाया गया है, इस के लिए अधिकारियों को नियमित तौर पर मार्केट में निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा कूड़ा कचरा प्रबंधन संयंत्र भी स्थापित किए जा रहे हैं ताकि किसी भी स्तर पर पर्यावरण को नुक्सान नहीं पहुंचे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...