जिला कांगड़ा में भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालयों में रोजगार मेला 17 को

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

गृहिणियों व अन्य महिलाओं को बीमा क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार 17 सितंबर, 2022 को पालमपुर ,देहरा, धर्मशाला व ज्वाली के भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालयों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में 18 से 70 वर्ष आयुवर्ग की गृहिणियों के साथ साथ निजी क्षेत्र व स्कूलों में प्राइवेट शिक्षक के रूप में कार्यरत महिलाएं तथा पोस्ट आफिस में कार्यरत एजेंट भी आवेदन कर सकते है।

इस विशेष भर्ती अभियान में भारतीय जीवन बीमा निगम, पालमपुर के अग्रणी विकास अधिकारी मनोज कंवर, देहरा से नवदीप चौहान, धर्मशाला से चंद्रशेखर व जवाली से नितिन धीमान द्वारा एलआइसी अभिकर्ता एजेंट के एक विशेष बैच के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन किया जाएगा।

इसके लिए एलआइसी कार्यालय पालमपुर व धर्मशाला तथा लाइफ प्लस आफिस लुभज्वाली व देहरा(नजदीक बस स्टैंड) में 17 सितंबर शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले में प्रत्येक गांव से न्यूनतम चार महिलाओं को अभिकर्ता के रूप में चयनित किया जाएगा, वहीं इस बैच में चयनित 18 से 35 वर्ष की महिलाओं को 2 वर्ष तक 5000/4000 स्टाइपेंड विशेष शर्तो अनुसार दिए जाने का प्रावधान है।

स्टाइपेंड वाले बैच में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए आयु सीमा 18 से 40 रहेगी और अनुसूचित जाति/जनजाति का प्रमाणपत्र भी देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दसवीं तथा उच्चतम योग्यता प्रमाण पत्रों की तीन-तीन फोटोस्टेट कॉपियां, छह पासपोर्ट साईज फोटोग्राफस, रुपये 725/- नकद (पंजीकरण फीस) तथा आधार कार्ड व पेन कार्ड की तीन-तीन फोटो प्रतिया साथ लानी होगी। एलआइसी.अभिकर्ता(एजेंट) एक बहुत ही उज्जवल कैरियर है।

अभिकर्ता का मुख्य कार्य सभी योग्य व्यक्तियों को बीमा एवं वित्तिय सुरक्षा उपलब्ध करवाना है। इसके लिए अभिकर्ता को पारिश्रमिक के रूप में आकर्षक कमीशन मिलता है तथा जब तक पॉलिसी चलती है, अभिकर्ता को लगातार आजीवन कमीशन मिलता रहता है।

निगम बढ़िया कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को विभिन्न क्लब सदस्यताओं से सम्मानित करके ब्याजमुक्त कार/दो पहिया वाहन ऋण, कार्यालय भत्ता, आवास ऋण, कम्पयूटर व अन्य कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाती है। इस कार्य में अभिकर्ता अपनी मेहनत से आठ-दस हजार से लेकर एक लाख रूपया प्रतिमाह तक कमा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए विकास अधिकारी पालमपुर मनोज कंवर को मोबाईल 9418082492, देहरा से नवदीप चौहान को मोबाइल 8427162477,धर्मशाला से चंद्रशेखर को मोबाइल 9857270066 व ज्वाली से नितिन धीमान को मोबाइल 94189 65777 संपर्क कर सकते है।

उपरोक्त महिलाओं के साथ साथ 18 से 70 वर्ष तक के पुरूष जो अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव रखते है, भी आवेदन कर सकते हैं, । चयन प्रक्रिया में सेवानिवृत सैनिक/कर्मचारी/अधिकारी, महिला एवं युवा, समाजसेवी/जनप्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...