जिला कांगड़ा के अत्यंत व्यस्त मार्ग टांडा–बायपास सड़क की टारिंग डालने का काम, दिनभर रुक रुक कर घंटो लगा जाम

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

कांगड़ा के अत्यंत व्यस्त मार्ग टांडा–बायपास रोड पर आज दिन भर सड़क पक्का करने का काम चला रहा जिस वजह से दिनभर सड़क मार्ग रुक रुक कर घंटो जाम रहा। गौर करने वाली बात ये है की इस अत्यंत जरूरी व व्यस्त मार्ग पर दिन भर कोई भी ट्रैफिक पुलिस कर्मी की व्यवस्था नहीं दिखी।

ट्रैफिक कर्मी वैसे तो तहसील चौक पर दिन भर दोपहिया वाहनों के चालान करने पर लगे रहते है लेकिन जरूरत के समय प्रशासन ने किसी भी ट्रैफिक कर्मी को मौके पर भेजना जरूरी नही समझा।

नेशनल हाईवे खोली में पुली बनाने के कार्य के कारण सड़क मार्ग बदल कर अधिकतर पालमपुर की ओर जाने वाली बसों व सभी वाहनों को आज इसी मार्ग से भेजा गया। जिस वजह से लंबे जाम की समस्या और विकराल हो गई।

इस दौरान कई जरूरी सेवाओं में लगी एंबुलेंस इसी जाम में घंटो फसी रही। मरीजों को बायपास से टांडा पहुंचाने व टांडा से अन्य जगह ले जाने के लिए टांडा से बायपास सड़क पर आधे घंटे से एक घंटे तक का इंतजार ट्रैफिक जाम में फस कर एंबुलेंस वाहनों को दिन भर करना पड़ा।

दो विभागो में सही तालमेल ना होने के कारण इस तरह की बड़ी समस्या आज कांगड़ा में अत्यंत जरूरी मार्ग पर देखने को मिली।

इस बारे में जब उपमंडल अधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जाम की समस्या के बारे में कांगड़ा पुलिस से जवाब मांगा गया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...