जाली दस्तावेजों से 80 लाख का लोन, कांगड़ा बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर पर लगे आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना, 25 सितंबर – अमित शर्मा

कांगड़ा बैंक के पूर्व ब्रांच मैनेजर पर एक ही परिवार के 4 सदस्यों के नाम जाली दस्तावेज तैयार करके 20-20 लाख रुपए के लोन के नाम पर गबन के आरोप सही पाए गए हैं।

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने स्थानीय थाना में आरोपी ब्रांच मैनेजर कमल देव भोगल उनके दो सहयोगियों संदीप कुमार व दिनेश डेविड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर किया है।

बता दें कि कांगड़ा बैंक के ही सहायक महाप्रबंधक विनोद कुमार ने अपने ही बैंक ब्रांच के मैनेजर कमल देव भोगल और उनके दो सहयोगियों संदीप कुमार और दिनेश डेविड पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने कांगड़ा जिला की फतेहपुर तहसील के तहत पड़ते धमेटा निवासी एक परिवार के चार सदस्यों के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार कर 20-20 लाखों रुपए के चार लोन मंजूर किए और बाद में उस राशि को गबन भी कर लिया।

मामला सामने आने के बाद स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरोपियों के खिलाफ छानबीन शुरू की थी। जांच में सभी आरोपियों पर लगे आरोप सही साबित पाए गए, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मामले की पुष्टि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी बलवीर ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...