जान हथेली पर रखकर सफर! जंग लगी तार के सहारे नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिले की चुराह विधानसभा क्षेत्र के गांव खैरना खड़ की बात करे तो वर्षों से बनी तरंगड़ी जिसका अब कुछ भी नहीं बचा है,। वहां के स्थानीय लोग अपनी जान को जोखिम में डालते हुए अब अपने गांव को आरपार जाने के लिए तरंगड़ी पर जंग लगी तार के सहारे इस पार से उस पार आने जाने को मजबूर है।

यह तस्वीरें है जिले की चुराह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत भलोडी की है। और यह मौत का रास्ता चार पंचायतों को जोड़ता है। बताते चले कि तेजी से वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखने के बाद सरकार और प्रशासन की पोल खोलकर रख दी है कि किस तरह से चार पंचायतों के लोग किस तरह से इस उफनते नाले को पार कर पाते है।

हालांकि गांव गांव खैरना खड़ की इस तरंगड़ी को पुनः बनाने कई मर्तबा वहां के स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है पर हर बार बजट नहीं होने की दुहाई देकर इस मामले को रफादफा कर दिया गया।

अब पुनः एक बार फिर से वहां के स्थानीय लोगों ने इस वीडियो के माध्यम से जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इससे पहले कि इस जगह पर कोई दुर्घटना हो जाए। प्रशासन इस तरंगड़ी की मुरम्मत करे। ताकि बच्चे व बूढ़े इस जोखिम भरे रास्ते को आसानी से पार कर सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related