गरीब परिवार पर टूटा कहर! सौ क्विंटल से अधिक वजनी विशाल पत्थर घर की छत पर गिरा, लैंटर ध्वस्त

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला भारी बारिश की तबाई से अभी उभर नहीं पाया था कि अब लैंडस्लाइडिंग का कहर लोगों पर टूटना शुरू हो गया है। बीती देर रात करीब 12, और साढ़े 12, बजे के बीच चंबा के गांव सरोल की अपर घोलटी में बहुत बड़ा लैंड स्लाइड हुआ जिसमें करीब सौ क्विंटल से भी ऊपर का बजनी विशाल पत्थर परविंदर कुमार पुत्र धीरू राम था के घर के ऊपर आ गिरा जिस कारण पक्के मकान का लेंटर चकनाचूर हो गया।

पत्थर इतना बड़ा था कि उसकी चपेट में बड़े पेड़, खेत खलियान सबको तहस नहस करता छत को तोड़ता आगे आ गिरा। यह तो गनीमत रही कि घर के भीतर दो रहे अगले कमरे में ये भीमकाय पत्थर नहीं गिरा अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पत्थर गिरने के कारण घर के भीतर रखी अन्य सामग्री सब तहसनहस हो गई।

जिला परिषद उपाध्यक्ष लियाकत अली को जैसे ही पता चला वह लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने हल्का पटवारी से सभी दस्तावेज बनवाते हुए चंबा सदर के विधायक नीरज नय्यर को कहकर पीड़ित परिवार को तुरंत 25, हज़ार रुपयों की राहत राशी प्रदान करवाई।

उन्होंने कहा कि हालांकि प्रदेश सरकार इस तरह के मामले में 7,लाख तक का मुवावजा देती है और उसके लिए सारे दस्तावेज बनवाने को हल्का पटवारी को कह दिया गया है। उन्होंने कहा कि तत्काल राहत राशी देने के साथ DC चंबा से राहत कीट जिस्म3 राशन पानी के इलावा कपड़े, सब कुछ होता है,जल्द ही पीड़ित परिवार को प्रदान कर दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related