जहरीली शराब से चार लोगों की मौत के बाद माफि‍या ने आनन-फानन में फेंकी शराब, देखिए वीडियो

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के सुंदरनगर उपमंडल में सलापड़ और कांगू में जहरीली शराब के सेवन से हुई चार लोगों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोगों का आरोप है कि इस जहरीली शराब को बेचने के मामले में कई दफा आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को अवगत करवाया गया है। लेकिन इसके बावजूद दोनों विभागों द्वारा इस मामले में शराब माफिया के खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। यदि समय रहते शराब माफिया के खिलाफ शिकंजा कसा जाता तो आज इन लोगों की जान बचाई जा सकती थी।

बताया जा रहा है कि इस घटना के तुरंत बाद कुछ लोगों ने शराब की बची हुई पेटियों को क्षेत्र में किसी स्थान पर फेंक दिया है। ऐसे में अब पुलिस ने सलापड़ से कांगू और इसके आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि अवैध शराब के इस कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल हैं। माफ‍िया की ओर से चंडीगढ़ से शराब की खेप क्षेत्र में  ठिकाने लगाई जा रही है। पुलिस की जांच के बाद यह स्‍पष्‍ट हो पाएगा कि उन्‍होंने कौन सी शराब पी थी।

कांगू पंचायत के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि सलापड़ से लेकर कांगू तक कई जगह चंडीगढ़ से अवैध रूप से लाई जा रही देशी शराब अवैध तरीके से सस्ते दामों पर बेची जा रही है। कम पैसे में अधिक नशे वाली इस शराब को पीने के कारण ही 4 लोग काल का ग्रास बने हैं, जबकि 3 अन्य लोग नेरचौक मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की नाक तले क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा है। चिकन कार्नरों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। उन्होंने प्रसाशन से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...