जहरीला पदार्थ निगलने से 38 वर्षीय महिला की मौत, मायका पक्ष ने ये लगाए आरोप…

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 30 अगस्त – अनिल कपलेश

जिला के उपमंडल बड़सर के अंतर्गत एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी है। मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार ममता देवी (38) पत्नी रोहित कुमार निवासी जज्जल पंचायत उसनाड़ कला ने जहर खा लिया।

बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए। जिसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर किया गया। लेकिन वहां से भी उसे टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। लेकिन वहां इलाज के दौरान महिला ने अपने प्राण त्याग दिए।

ममता देवी अपने पीछे छोटे-छोटे दो बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति रोहित लुधियाना में प्राइवेट जॉब करता है।महिला की मौत के बाद मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।

ममता की मां के मुताबिक़ ममता को शादी के बाद लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी है। उन्होंने पुलिस में ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर इंसाफ़ की गुहार लगाई है।

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ठाकुर के अनुसार 38 वर्षीय महिला ने ज़हर खाकर अपनी जान दे दी है। मायका पक्ष के मुताबिक़ उसे प्रताड़ित किया जाता था। उसके पति सास ससुर जेठ जेठानी देवर देवरानी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर आग़ामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...