जसवां परागपुर में कांग्रेसियों ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने भरी हुंकार

--Advertisement--

Image

परागपुर – आशीष कुमार

डाडा सीबा में बुधवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का डाडा सीबा में पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया व हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इससे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव शुक्ला व अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों का चनौर में स्वागत किया तथा वहां से बाइक रैली द्वारा उन्हें डाडा सीबा में जनसभा स्थल तक लेकर आये। अपने सम्बोधन में बोलते हुए राजीव शुक्ला ने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा महज विज्ञापन की सरकार है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से आवाहन किया कि कांग्रेस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजयी बनाये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के बनते ही 5 लाख युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि जब जब भाजपा सरकार आई है तब महंगाई लाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर स्कीम लाकर भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ भद्दा मज़ाक किया है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सह प्रभारी हिमाचल प्रदेश संजय दत्त, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया, काँगड़ा कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, तेजिंदर सिंह बिट्टू, महेश्वर चौहान महासचिव प्रदेश कांग्रेस, पूर्व विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न,कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...