जवाली विधानसभा क्षेत्र की कोटला बैल्ट से प्रदीप वर्मा को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

--Advertisement--

Image

कोटला, स्वयंम –

जवाली विधानसभा क्षेत्र की कोटला बैल्ट से प्रदीप वर्मा को जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि प्रदीप वर्मा दो बार जिला परिषद सदस्य रहे मिलनसार व्यक्तित्व को सम्मान देना क्षेत्र का सम्मान है , इस मौके पर प्रदीप वर्मा ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी पार्टी ने सौंपी है उस पर मैं पूर्ण रुप से खरा उतरूंगा और कांग्रेस की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

इस मौके पर उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, पूर्व मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार, पूर्व सीपीएस नीरज भारती व कांग्रेस पार्टी का धन्यावाद किया । इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, महासचिव सुरेंद्र शिंदा, अखिल रैना, नीलिमा शर्मा, करनैल सिंह, नीलमा ठाकुर, पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह, कमला देवी, उत्तमचंद, लितडू राम , तुलसीराम, युवा मंडल, महिला मंडल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदीप वर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और नेताओं का धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...