जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की सूची, कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता होंगे शामिल : आप

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

आम आदमी पार्टी हिमाचल के प्रभारी हरजोत सिंह बैस ने दावा किया है कि कांग्रेस और भाजपा के बहुत से सीनियर नेता उनके संपर्क में हैं। शीघ्र ही आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।

उन्होंने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस और भाजपा में भ्रष्टाचारियों को टिकट दिए जा रहे हैं जिससे दोनों पार्टियों के ईमानदार नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। आम आदमी पार्टी में युवाओं, महिलाओं, पूर्व सैनिकों सहित सभी वर्ग को टिकट दिया जाएगा। बुधवार तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव को तैयार है। अब पांच साल कांग्रेस और पांच साल भाजपा के राज का सिस्टम खत्म होगा। हिमाचल की जनता इतिहास लिखकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।

हरजोत बैंस ने आरोप जड़ा कि आम आदमी पार्टी को हिमाचल में रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को दुरुपयोग कर आप नेताओं पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं।

दिल्ली में बेहतर मोहल्ला क्लीनिक खोलकर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले सत्येंद्र जैन पर झूठे केस दर्ज कर जेल में डाला गया। कहा कि हिमाचल प्रभारी रहे सत्येंद्र जैन लगातार हिमाचल में आम आदमी पार्टी का संगठन खड़ा कर रहे थे। जिन्हें रोकने के लिए झूठा केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब लगातार हिमाचल में आ रहे हैं। हिमाचल की जनता का आम आदमी पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। जिससे बौखलाए भाजपा नेता अब मनीष सिसोदिया पर झूठा केस दर्ज कर गिरफ्तार करना चाहती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...