जर्मनी भेजने के नाम पर व्यक्ति से ठगी, एजैंट ने लगाया 22.78 लाख रुपए का चूना

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एक व्यक्ति से एजैंट द्वारा जर्मनी भेजने के नाम लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एजैंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजीव कुमार (47) पुत्र पहु लाल निवासी वार्ड नंबर-8 नालागढ़ ने बताया कि उसने 13 अगस्त, 2021 को जर्मनी जाने के लिए आनलाइन एजैंट से संपर्क  किया, जिसका नाम शांतनु जेटली है। एजैंट शांतनु जेटली ने उसके माता-पिता को अध्ययन और रोजगार का आश्वासन दिया और विदेश जाने के लिए सारी प्रक्रिया जल्द ही पूरी होने का विश्वास दिलाया।

शांतनु जेटली ने आवेदन पत्र दाखिल करने के लिए उससे 22 लाख 78 हजार 400 रुपए 28 सितम्बर 2021 को जमा करवाए। उनकी शांतनु जेटली से करीब 2 महीने तक बात होती रही, लेकिन बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद ई-मेल के माध्यम से इनका संपर्क एजैंट से होता रहा। एजैंट ने उसे मिलने के लिए दिल्ली भी बुलाया लेकिन खुद वह मिलने नहीं पहुंचा। एजैंट ने उसके साथ विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की।

एएसपी बद्दी नरेंद्र कुमार ने बताया कि नालागढ़ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर एजैंट के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...