“जयराम के शपथ ग्रहण समारोह में आ रही है कांग्रेस”, चर्चाओं में शिमला का ये पोस्टर

--Advertisement--

Image

शिमला, 07 नवंबर – नितिश पठानियां

जैसे-जैसे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी दलों के बीच एक-दूसरे पर हमले भी तेज होते नजर आ रहे हैं। अब तक जुबानी जंग के सहारे चल रहे सियासी वॉर पोस्टर वॉर में तब्दील हो गए है।

राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर भी ऐसा ही एक दिलचस्प पोस्टर नजर आया। जिसमें हिमाचल कांग्रेस के पोस्टर के साथ भाजपा ने ऐसा पोस्टर लगाया, जिसकी चर्चा शहर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रही है।

फटने के बाद राजधानी शिमला के कार्ट रोड पर लगे पोस्टर

हिमाचल भाजपा ने कांग्रेस के “आ रही है कांग्रेस” वाले पोस्टर के साथ “जय राम जी के शपथ ग्रहण में” का पोस्टर लगा दिया। इसके बाद यह पोस्टर दूर से पढ़ने पर “जयराम जी के शपथ ग्रहण में आ रही है कांग्रेस” की तरह नजर आ रहा है। आने-जाने वाले लोग भी पोस्टर को देख अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे है।

सोशल मीडिया पर भी दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच इस पोस्टर को लेकर कमेंट वॉर जोरों पर है। देखना दिलचस्प होगा कि पोस्टर वॉर के जरिए दोनों सियासी दल जनता के बीच कितना प्रभाव डाल सकेंगे। हालांकि बाद में पोस्टर को फाड दिया गया। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...