जम्मू निवासी को जारी किया हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट! सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा

--Advertisement--

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

कांगड़ा जिला के अंतर्गत आती ज्वालामुखी तहसील से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जम्मू निवासी व्यक्ति को हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है। हालांकि यह निवासी बीते 20 वर्षाें से अधिक समय से ज्वालाजी में एक किराए के मकान में रह रहा है।

PunjabKesari

इसके जन्म से लेकर पढ़ाई तक भी यहीं हुई है, ऐसे में यह प्रमाण पत्र तहसीलदार ज्वालामुखी कार्यालय से जारी हुआ है। हालांकि मामला सोशल मीडिया पर बीते दो दिनों से काफी जोरशोर से छाया हुआ है और उसमें कई तरह की प्रतिक्रियाएं लोगों की सामने आ रही हैं।

लाेगाें का कहना है कि जिसकी क्षेत्र में किसी तरह की जमीन नहीं ओर इसका परिवार जम्मू से आकर यहां रह रहा है, ऐसे में किस आधार पर हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट विभाग की ओर से जारी किया गया। सूत्रों के मुताबिक जिस व्यक्ति को हिमाचली प्रमाण पत्र दिया गया है, उसे वार्ड नंबर-4 ज्वालामुखी का निवासी बताया जा रहा है। लोगों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मापदंडों को ध्यान में रखकर जारी किया सर्टिफिकेट : तहसीलदार 

वहीं तहसीलदार ज्वालामुखी राहुल ने बताया कि विभाग ने नियमों के तहत ही यह प्रमाण पत्र जारी किया है। उक्त निवासी बीते 20 वर्षाें से भी ज्यादा समय से यहां रह रहा है और उसका जन्म प्रमाण पत्र भी यहीं का है। पूरे दस्तावेज पत्र मुहैया करवाने के बाद मापदंडों को ध्यान में रखकर इसे जारी किया गया है।

इसके अलावा सरकार ओर हाईकोर्ट का हवाला इसमें तहसीलदार महोदय द्वारा दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रांतियां फैलाने वाले लोगों के खिलाफ भी कारवाई करने की बात कही है। मामला एसडीएम ज्वालाजी के ध्यानार्थ लाया गया है और आगे डीसी कांगड़ा के माध्यम से इस पर कारवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...