जमानाबाद मिंजर मेले को दिलाएंगे जिला स्तरीय दर्जा : विधायक पवन काजल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

विधायक पवन काजल ने कहा कि जमानाबाद मिंजर मेले की विरासत को संभाल रहे युवाओं की भागीदारी काबिलेतारीफ है। भाजपा की सरकार आने पर मिंजर मेले को जिला स्तरीय करवाने का प्रयास करेंगे, ताकि ग्रामीणों की भागीदारी के साथ सरकार की भागीदारी भी मेले में सुनिश्चित की जा सके।

काजल ज़मानाबाद मिंजर मेले के समापन समारोह के दौरान बोल रहे थे। काजल ने खेल प्रतियोगिता में विजेता रहीं टीमों के खिलाड़ियों, रस्साकशी और गायन और नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेला कमेटी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

रविवार शाम को बैंड बाजों के साथ मिंजर मेला कमेटी के सदस्यों ने अपनी कलाइयों पर बांधी मिंजर को साथ लगती मनूणी खड्ड में प्रवाहित किया। उन्होंने मेला कमेटी को मैदान के विकास के लिए पांच लाख रुपए और 51,000 रुपये की नकद राशि भेंट की।

ये रहे उपस्थित

मेला कमेटी प्रधान अशोक कुमार, उप प्रधान कुलदीप पन्यारी, बलबीर पत्रवाल, संदीप चौधरी, हरी सिंह, कमलजीत, मस्त राम, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...