जन्मदिन बना मौत का पैगाम! बाइक व बस की टक्कर, दो युवकों की गई जान

--Advertisement--

जन्मदिन बना मौत का पैगाम! बाइक व बस की टक्कर, दो युवकों की गई जान।

सोलन – रजनीश ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक और निजी बस की जबरदस्त टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान नीरज शर्मा (27) निवासी गांव लदेहड़ा, डाकघर टिक्करी मिन्हासा, तहसील भाेरंज व जिला हमीरपुर और सूरज नागरे (25) निवासी गांव सन्हू व जिला कांगडा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर शिमला की ओर जा रहे थे। सूरज नागरे का आज जन्मदिन था, जिसे वह खास बनाने के लिए अपने दोस्त नीरज शर्मा के साथ शिमला जा रहा था, लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था।

जैसे ही वे दाेनाें कंडाघाट से लगभग एक किलोमीटर पीछे पहुंचे, वैसे ही सामने से आ रही एक निजी बस से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही माैत हो गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना कंडाघाट पुलिस को दी, जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

इसके बाद एंबुलैंस की मदद से दोनों युवकों के शवों को सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचाया गया। कंडाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...