जनता को अपमानित करने वाला भाजपा का जन मंच-किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने भाजपा के जन मंच पर चुटकी लेते हुये कहा की यह भाजपा का जन प्रताड़ना मंच बन गया है। मंच पर भाजपा के मंत्री लोगों की समस्या के समाधान करने की बजाये लोगों पर समस्या के लिये झिडकना शुरू कर देते है।

प्रवक्ता ने कहा की सत्तासीन सरकार का मकसद लोगों की समस्याओं को सुनना और उसका समाधान करना होता है। इसी उम्मीद से जनता अपने उम्मीदवारों को बहुमत से चुनती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कड़े शब्दों में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के करसोग में जनमंच के दौरान जनता के साथ किये गये व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि मंत्री जी को शिष्टाचार सिखने की आवश्यकता है।

मंत्री को लोगों की आवाज़ बुलंद करने के लिए बनाया गया है न की आवाज़ दबाने के लिये। प्रवक्ता ने भाजपा के इस जनमंच को दिखावे का मंच व फिजूल खर्च का मंच बताया।

उन्होंने ने कहा की चाहे प्रदेश भाजपा सरकार हो या केंद्र की भाजपा सरकार हो ,सिर्फ जुमले करना ,लोगों का ध्यान भटकाना और आपस में लड़ाने की ही राजनीती करना जानती है। लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार कांग्रेस पार्टी द्वारा सहन नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...