छोटे नाले से गुजर रही थी बस, अचानक आ गया मलबा, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

धर्मपुर से हमीरपुर जा रही एक निजी बस चलाल के पास मलबे की चपेट में आ गई। घटना वीरवार दोपहर की है। हादसे के समय बस में 20 से अधिक लोग सवार थे, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से कूदकर अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार यह निजी बस धर्मपुर से हमीरपुर वाया सरकाघाट जा रही थी। जैसे ही बस चलाल के पास एक छोटे से नाले के पास पहुंची तो अचानक उस नाले से भारी भरकम मलबा सड़क पर आ गया।

इतने में चालक कुछ समझ पाता बस पूरी तरह से मलबे की चपेट में आ चुकी थी और यह मलबा बस के अंदर जा घुसा था। चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी डोर के माध्यम से सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

डरे सहमे यात्रियों ने जैसे तैसे कूद-फांदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यही रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी और न ही कोई जानी नुकसान हुआ है।

एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल के बोल 

एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मशीनरी को मौके पर भिजवाकर मलबे को हटा दिया गया है और बस को निकालकर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...