छुट्टी के दिन कैबिनेट, क्या DA-एरियर पर कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। कई मायनों में यह बैठक काफी अहम हो सकती है, बैठक में प्राकृतिक आपदा और कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है।

डीए व एरियर सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए बैठक में चर्चा हो सकती है। प्राकृतिक आपदा को लेकर बैठक में विशेष रूप से चर्चा होगी, ताकि प्रभावित परिवारों की मदद की जा सके।

बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र में लाए जाने वाले संशोधनों को मंजूरी प्रदान किए जाने की संभावना है। सत्र के दौरान कई संशोधन विधेयकों को प्रस्तुत किया जा सकता है, जिसमें मंत्रिमंडल की अनुमति प्रदान की जाएगी।

मानसून सत्र 27 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगा, उससे पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है, वहीं पुलिस कर्मचारियों की सेवा को बंद करने मामला अभी दोबारा कैबिनेट में जाएगा, जिसके बाद सरकार नए सिरे से निर्णय लेगी। साथ ही बिजली मामले पर भी सरकार पुनविचार कर सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...