छात्रों ने हिमाचली पोशाक से मोहा मन

--Advertisement--

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में पूर्ण राज्यत्व दिवस के उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम।

शाहपुर – नितिश पठानियां 

काँगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में आज हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्कूल के नन्हें विद्यार्थियों ने मनमोहक हिमाचली पोशाक पहन सबका मन लुभाया। विद्यार्थियों ने हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की बधाई देने के लिए सुंदर संदेश लिखे व प्रदेश की समृद्धि व उन्नति के लिए नारे लगाए।

रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पहाड़ी गानों पर खूब नृत्य किया। स्कूल के प्रबंधक निदेशक बादल कौशल व प्रधानाचार्य अश्वनी ने सभी को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी।

एमडी बादल कौशल ने विद्यार्थियों को कहा कि हमें अपने प्रदेश की संस्कृति व विभिधता पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस की पृष्ठभूमि से अवगत करवाया।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता के बाद 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश का गठन मुख्य आयुक्त के प्रांत के रूप में किया गया था। बाद में 25 जनवरी 1950 को हिमाचल को ग श्रेणी का राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना।

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

25 फीट हवा में उड़ी युवती, सामने आई मौत, लेकिन बच गई जान, वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में शिमला–हमीरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित...