छात्रों की विभिन्न समस्याओ को लेकर NSUI व युवा कांग्रेस ने राज्यपाल को अवगत करवाया

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

NSUI व युवा कांग्रेस द्वारा छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चली भूख हड़ताल सोमवार को भी जारी रही | बीते 28 जून से चली भूख हड़ताल लगातार प्रदेश के विभिन्न विधासभा क्षेत्रों व जिला मुख्यालयों पर जारी है | सोमवार को NSUI प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन जाकर राज्यपाल को छात्रों की समस्याओं से अवगत करवाया जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों की टीकाकरण नीति मे खामियों को लेकर महामहिम राज्यपाल को अवगत करवाया |

 

वही NSUI प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा की बीते दिनों राजस्थान विश्वविद्यालय ने भी कोरोना महामारी के चलते छात्रों को Pramote किया, दूसरी तरफ पंजाब विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय जहा online परीक्षाए ले सकता है तो हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय online परीक्षाए करवाने मे क्यों सक्षम नही है यह मूल प्रश्न है|

 

वही युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने बताया की छात्रों की सुरक्षा ही हमारे लिए प्रमुख मुद्दा है हमने सोमवार को राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल को भी अवगत करवाया है यदि प्रदेश सरकार ने सात जून तक कोई उचित फैसला छात्रों के पक्ष मे नही लिया तो उसके बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और कानून व्यवस्था की पुरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी |

 

वही सोमवार को भूख हड़ताल को जारी रखते हुए NSUI प्रदेश महासचिव यासीन बट्ट , योगेश यादव, चंदन महाजन भूख हड़ताल पर बैठे|

छतर सिंह ठाकुर
अध्यक्ष
हिमाचल प्रदेश NSUI
7299300005

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...