छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोषी शिक्षक को 5 साल कठोर कारावास की सजा

--Advertisement--

छात्रा को कार में बिठाकर गलत तरीके से छूने के दोषी शिक्षक को 5 साल का कठोर कारावास हुआ

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में कार में बैठाकर छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी शिक्षक को अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी शिक्षक को 5 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है और 20 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। छात्रा को कार में बिठाकर गलत तरीके से छूने के आरोपी शिक्षक को पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत दोषी करार दिया है। ये जानकारी जिला हमीरपुर न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने दी है।

विशेष न्यायाधीश हमीरपुर भुवनेश अवस्थी ने दोषी शिक्षक को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह का साधारण कारावास होगा।

इसके अलावा धारा 354 आईपीसी के साथ धारा 3(2) (वीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत 6 माह के कारावास व 5 हजार रुपये के जुर्माने की भी सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक माह के साधारण कारावास की सजा होगी।

साल 2021 का है छेड़छाड़ मामला

इसके अलावा आईपीसी की धारा 506 के साथ धारा 3(2) (बीए) एससी/एसटी एक्ट के तहत छह माह के कारावास समेत 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला न्यायवादी संदीप अग्निहोत्री ने बताया कि 30 दिसंबर 2021 को शिक्षक ने अपनी कार में पीड़ित छात्रा को बिठाया और फिर गलत तरीके से उसे छुआ। इस दौरान छात्रा शिक्षक की कार में स्कूल जा रही थी। जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया और मामले को साबित करने के लिए अभियोजन पक्ष ने 14 गवाहों की जांच की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...