चोरों ने बिजली बोर्ड को लगाया लाखों का चूना, सरेआम चोरी का वीडियो वायरल

--Advertisement--

मंडी, 26 अप्रैल – अजय सूर्या 

नाचन विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों बिजली चोर सक्रिय हैं और लगातार बिजली विभाग को चूना लगाते नजर आ रहे हैं।

ताजा मामले में शाला पंचायत के खानानू गांव में एक व्यक्ति द्वारा सरेआम बिजली चोरी की जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में भी देखा जा रहा है कि व्यक्ति सरेआम बिजली की नंगी तारों से बेखौफ होकर बिजली चोरी कर रहा है।

इससे पहले भी ग्राम पंचायत शाला के वार्ड पंच बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जिसको विभाग द्वारा मौके पर 4800 रुपये जुर्माना भी लगाया गया था।

बिजली चोरी मामले को लेकर स्थानीय निवासी उत्तम चंद ने बताया कि खानानू गांव का एक व्यक्ति पिछले 10-11 वर्षों से बिजली चोरी कर रहा है, जिस कारण क्षेत्र के अन्य लोगों के घरों के बिजली उपकरण भी जल रहे हैं।

उत्तम चंद ने प्रशासन व बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

उधर, मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गोहर चंद्रमणि शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में आया है, जिसे लेकर गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...