चुवाड़ी बस स्टैंड पर स्टैंडिंग टॉयलट शीट तक नहीं, सैकड़ों सवारियों को पेश आ रही दिक्कत

--Advertisement--

रोजना सैकड़ों सवारियों को पेश आ रही दिक्कत, प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने का किया आग्रह

सिहुंता – अनिल संबियाल

विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय चुवाड़ी बस स्टैंड स्थित शौचालय में स्टैंडिंग टॉयलेट शीट से महरूम है जिसके चलते रोजाना बस स्टैंड पर पहुंचने वाली बुजुर्ग सवारियों को शौचनिवृति को लेकर भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जिसके चलते इलाका वासियों में प्रशासन के प्रति भारी रोष पनपा है। लोगों का कहना है कि हालात उस वक्त बत्तर हो जाते हैं। जब बीमार वृद्ध घुटनों के दर्द से लाचार स्टैंडिंग टॉयलेट शीट की सुविधा न मिलने पर परेशान हो जाते हैं।

बता दे कि बीते लगभग दो वर्ष पहले बस स्टैंड में नवनिर्मित शौचालय भवन मे महिला व पुरुष शौचालय में स्टैंडिंग शीट लगाना जरूरी नहीं समझा गया। वही शौचालय के हालातों पर निगाह डाली जाए तो शौचालय का सेफ्टी टैंक ओवर फ्लो हो जाता है और वजह से बस स्टैंड का वातावरण पूरी तरह से बदबूदार हो जाता है।

ऐसे में इलाकावासियों ने चुवाडी बस स्टैंड शौचालय का आधुनिक नवीनीकरण करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष मांग पुरजोर से रखी गई है।

उत्तम चंद कौशल के बोल

हिमालय बचाओ समिति के मुख्य सलाहकार उत्तम चंद कौशल का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र के अहम बस स्टैंड पर स्टंैडिंग टायलेट शीट सुविधा के अभाव से बुज़ुर्ग सवारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मांग पूरी की जाए ताकि कोई दिक्कत न आए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...