चुनावी ड्यूटी के कर्मियों को मिड डे मील वर्कर बनाएंगे खाना

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले के विद्यालयों में बनाए गए मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए विभिन्न सुविधाओं समेत भोजन का प्रबंध मिड डे मिल वर्कर कर सकते हैं। बशर्ते भोजन निर्माण सामग्री का भुगतान कर्मचारियों को करना होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से बाकायदा प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी के माध्यम से प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

विधानसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों चुराह, चंबा, भरमौर, डलहौजी और भटियात के तहत आते 628 मतदान केंद्रों में से 233 मतदान केंद्र सड़क के साथ, 192 मतदान केंद्र सड़क से 500 मीटर दूर, 135 500 मीटर से तीन किलोमीटर की दूरी पर, 41 केंद्र 3 से 5 किलोमीटर दूरी पर, 15 केंद्र 5 से 7 किलोमीटर, चार केंद्र 7 से 10 जबकि आठ मतदान केंद्र सड़क से 10 किमी की दूरी पर हैं।

चुनाव के दौरान स्कूलों में बनाए गए मतदान केंद्रों में तैनात कर्मचारियों के लिए खाने का प्रबंध मिड डे मील वर्कर कर सकते हैं जिसके लिए बाकायदा प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक ने प्रारंभिक शिक्षा खंड अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि स्कूलों में स्थित मतदान केंद्रों में चुनावी ड्यूटी के दौरान तैनात कर्मचारियों के लिए सुविधाओं समेत खाने की व्यवस्था का जिम्मा मिड डे मील वर्करों को दिया गया है। बशर्ते चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को इसका भुगतान करना होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...