चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले 29 जुलाई से, श्रद्धालुओं को 3 स्थानों पर मिलेगी दर्शन पर्ची

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 29 जुलाई से 6 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए चिंतपूर्णी बाजार क्षेत्र में तैयारियां चल रही हैं। इस बार प्रशासन द्वारा लंगरों पर किसी प्रकार की रोक नहीं है।

मंदिर न्यास द्वारा 20000 रुपए लेकर लंगरों को परमिशन दी जा रही है जिसमें 10000 रुपए लंगर फीस और 10000 रुपए सिक्योरिटी की राशि है जोकि लंगर संस्था द्वारा लंगर लगाने के बाद सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के बाद वापस कर दी जाएगी।

2 वर्ष के बाद होने वाले मेले को लेकर दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक है क्योंकि पिछले 2 वर्षों में दुकानदारों को कोरोना बंदिशों के कारण काफी नुक्सान उठाना पड़ा है।

वित्त एवं लेखा अधिकारी शम्मी राज ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं को बिना दर्शन पर्ची के दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची 3 स्थानों पर मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...