चालक को आई नींद की झपकी, सड़क पर पलटी कार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शनिवार सुबह सोलन में एक कार हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। ये हादसा एनएच-5 पर चबाघाट फ्लाईओवर सर्विस लेन में हुआ है। कार में सवार पर्यटक शिमला घूमने जा रहे थे। गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार दिल्ली नंबर की थी और शिमला की ओर जा रही थी, जैसे ही ये चंबाघाट से आगे कुछ दूरी पर पहुंची, वैसे ही चालक को नींद की झपकी आने से कार सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई और कार सड़क में ही पलट गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिस समय ये हादसा हुआ उस समय ट्रैफिक बाधित होने की समस्या जरूर पेश आई, लेकिन क्रेन मंगवाकर कार को मौके से हटाया गया।

एसपी सोलन गौरव सिंह के बोल

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोलन पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वो सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सावधानी से गाड़ी चलाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...