चार साल के मासूम की टंकी में डूबने से मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कल्पेश 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत पटेरा के जिंदवी ब्राह्मणा गांव में सोमवार को पानी की टंकी में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

वहीं परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। सोमवार शाम को चार वर्षीय मासूम तनिष्क कुमार पुत्र राकेश कुमार की घर के आंगन में रखी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

बच्चे की मां कपड़े धोने के लिए साथ लगती बावड़ी में गई थी। पहले उसका बेटा-बेटी भी उसके साथ गए थे, लेकिन बाद में दोनों बच्चे वापस घर आ गए।

इस दौरान चार वर्षीय बालक घर पर रखी पानी की टंकी से पानी लेने के लिए झुका, लेकिन पानी का स्तर नीचे होने के कारण वह टंकी के बीच में गिर गया।

जब उसकी मां बावड़ी से कपड़े धोकर आई तो बेटे को ढूंढने लगी। जब टंकी में देखा तो बेटा वहां गिरा था। परिजन उसे पीएचसी भोटा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे का पिता बद्दी में मजदूरी करता है। वहीं परिजनों ने पुलिस में मुकद्दमा दर्ज नहीं करवाया है।

इस संदर्भ में पटेरा पचांयत की प्रधान कृष्णा देवी का कहना है कि पंचायत के जिंदवी गांव में एक मासूम बच्चे की टंकी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...