चलारू पर फिसलकर ढांक से टकराई बस, सात यात्री घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

झंडूता उपमंडल के तहत रुकमणि कुंड के पास तन्युर नामक जगह पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर ढांक से टकरा गई। हादसे में सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायलों का उपचार गेहड़वीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

हादसे का कारण सड़क पर गिरे चीड़ के चलारू माने जा रहे हैं। चलारू पर बस फिसल गई और अनियंत्रित हो गई। बस चालक रमेश चंद ने बस को ढांक की ओर मोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घुमारवीं से थुराण वाया चिकना घाट जा रही बस तन्यूर के पास अनियंत्रित हो गई। चालक रमेश चंद ने बस को ढांक की ओर मोड़ दिया। बस में 12 यात्री सवार थे। सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को गेहड़वीं अस्पताल पहुंचाया। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बस को निकालने के लिए क्रेन का प्रबंधक किया जा रहा है।

सवारियां स्थानीय लोग थे और अपने गंतव्य के पास पहुंच गई थे, इसलिए वे पैदल ही चले गए।

ये हुए घायल

रामकली (35), लाल सिंह (70), सीताराम (45), वंदना (35), गोलू (20), ज्ञान चंद (30), प्रीति (30) घायल हुए हैं। सभी तन्युर गांव के निवासी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...