चलती इनोवा कार का खुला टायर, बाल-बाल बचे गुजरात के 5 पर्यटक

--Advertisement--

Image

मंडी, 13 दिसंबर – डॉली चौहान

मंडी-पठानकोट हाईवे पर बुधवार को चलती इनोवा कार का टायर खुल गया। घटना मंडी जिला के द्रंग के उरला के पास हुई।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पठानकोट की तरफ से मंडी आ रही इनोवा कार का टायर एक्सेल टूटने के कारण खुल गया।

गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। कार का टायर इतनी रफ्तार से खुला कि सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों की मदद से टायर की तलाश करने के बाद टायर मिल पाया।

मिली जानकारी के अनुसार इनोवा कार में गुजरात के अहमदाबाद सूरत के एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जो अमृतसर स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने के बाद मनाली घूमने जा रहे थे। बीच सड़क में इनोवा कार के खड़ा होने से हाईवे पर बार-बार जाम लगना भी शुरू हो गया।

बहरहाल कार की रिपेयर के लिए मंडी से प्रबंध किया जा रहा है। सुखद बात यह है कि उरला में इतने पहाड़ी रास्तों में बड़ी अनहोनी होते-होते टल गई।

वहीं डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि यातायात सुचारू रखने के लिए कार को किनारे में किया जाएगा, जिससे किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...