चम्बा : भंगड़ौथा की विभूति ठाकुर बनी नर्सिंग ऑफिसर, पटना एम्स में देगी सेवाएं

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

विकास खंड चम्बा के ग्राम पंचायत पुखरी के गांव भंगड़ौथा की विभूति ठाकुर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) पटना में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी।

विभूति की माता निर्मला ठाकुर स्वास्थ्य विभाग चम्बा में बतौर स्वास्थ्य शिक्षा कार्यरत हैं जबकि पिता कुलदीप ठाकुर कृषि विभाग चम्बा में बतौर अधीक्षक कार्यरत हैं।

विभूति की माता ने बताया कि विभूति ने नवोदय विद्यालय सरोल चम्बा से अपनी 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है जबकि उसने बीएससी नर्सिंग कांगड़ा के कामाक्षी नर्सिंग कॉलेज से की।

वर्तमान में विभूति एमएससी नर्सिंग (मानसिक स्वास्थ्य) की डिग्री द्रोणाचार्य नर्सिंग काॅलेज धर्मशाला से प्राप्त कर रही है। विभूति बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही है। छात्रा ने अपने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...