चम्बा: नाबालिग से दुराचार और वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने का मामला आया सामने, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा जिला के पुलिस थाना तीसा में नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। सनवाल की 16 वर्षीय नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

किशोरी ने बताया है कि चुराह के ही गुलाम नवी ने गत साल उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद इसी साल जब वो जमा दो कक्षा में पढ़ रही थी तो आरोपी ने फोन कर बताया कि उसके सिर में दर्द है। इसके बाद किशोरी उसके किराए के कमरे में पहुंची तो आरोपी ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद वो वहीं बेहोश हो गई।

अगली सुबह आरोपी ने उसके साथ अचेत अवस्था में किए दुराचार का वीडियो उसे दिखाया तथा किसी को इस बारे कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उसे अपने कमरे में कई बार बुला कर गलत काम किया।

रविवार को भी आरोपी ने उसे कमरे में बुलाया तो कुछ लोगों ने उसे जाते हुए देख लिया तथा उसकी मां को बताया। इसके बाद उसने पूरी सच्चाई अपनी मां को बताई तथा पुलिस को शिकायत की।

शिकायत के आधार पर पुलिस थाना तीसा में आरोपी के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376,506 तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल करवा जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...