चम्बा: कुरांह कूड़ा संयंत्र फिर विवादों के घेरे में, धुएं और आग सुलगने से लोगों में काफी रोष

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा मुख्यालय के साथ लगते कुराह में कूड़ा सयंत्र एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया। दरअसल करीब 25 दिन पहले यहां पर आग लगने की वजह से काफी प्रदूषण फैल चुका था और आज भी वहां पर धुएं और आग सुलगने से लोगों के स्वास्थ्य प्रभावित हो रहे हैं।

लोगों ने कई बार इसकी समस्या को लेकर प्रशासन को अवगत करवाया लेकिन प्रशासन ने इसका उचित समाधान नहीं किया। जिसकी वजह से गुस्साए लोगों ने आज पठानकोट भरमौर मार्ग को सुबह 10:00 बजे बंद कर दिया करीब 1 घंटे के जाम में सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्सए लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग नहीं माने। बाद में एसडीएम चंबा ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि इसका तुरंत समाधान कर लिया जाएगा। उसके बाद लोगों ने उनकी बात को मानते हुए अपना विरोध प्रदर्शन बंद किया और मार्ग को बहाल किया।

स्थानीय लोगों के बोल 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने आज यहां पर कूड़ा सयंत्र में जो आग लगी है उसे जो धुंआ पैदा हो रहा है उससे काफी प्रदूषण फेल रहा है। उसी के विरोध में यहां पर चक्का जाम किया हुआ है। उन्होंने कहा कि कई बार प्रशासन से उन्होंने गुहार लगाई है कि इस समस्या का परमानेंट समाधान करें लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है । उन्होंने एक बार फिर सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से इसका कोई समाधान किया जाए ताकि इस समस्या से उन्हें निजात मिल पाए।

एसडीएम चम्बा के बोल 

वही मौके पर पहुंचे एसडीएम चम्बा ने कहा कि लोगों की समस्या को सुना गया है और इसका जल्द से समाधान करने का उन्हें आश्वाशन दिया गया है। लोगों से आग्रह किया गया है कि इस ट्रैफिक जाम को खोला जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...