चने की दाल के बंद पैकेट में मिला मृत चूहा, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

उपमंडल सुजानपुर के तहत चमियाना पंचायत के एक घर में चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहे मिलने का मामला सामने आया है।

मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह पैकेट डिपो से खरीदा है।

महिला की पहचान पिंकी देवी वार्ड नंबर तीन पंचायत चमियाना के रूप में हुई है। महिला के अनुसार जब खाना बनाने के लिए दाल का पैकेट खोला तो उसमें एक मृत चूहा मिला।

इस दौरान अन्य महिलाएं भी वीडियो में दिखाई दी हैं। यह महिलाएं मृत चूहे मिलने के बाद सरकार को कोस रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दाल से स्वास्थ्य खराब होगा।

वहीं अन्य महिला ने कहा कि जब दाल के कुछ दाने खाए तो उन्हें उल्टियां हुई। यह दाल पिछले महीने ही डिपो से खरीदी है। महिलाएं सिविल सप्लाई की ओर से दी जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं।

उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उचित गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाया जाए और मामले में उचित नियमानुसार कार्रवाई की जाए ताकि जनता का स्वास्थ्य ठीक बना रहे।

संजीव वर्मा, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई हमीरपुर के बोल

अभी तक ऐसी कोई भी वीडियो या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे मामलों में सैंपल लेकर आगामी कार्रवाई की जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...