चट्टान से टकराने के बाद गहरी खाई में गिरा ट्रक, भाई-बहन सहित चार लोगों की मौत

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र के वागन में मंगलवार की सुबह एक ट्रक के चट्टान से टकराने के बाद गहरी खाई में गिर जाने से भाई-बहन समेत चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ, जब जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा ट्रक बनिहाल में शेरबीबी के पास चट्टान से टकरा गया और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को बरामद किया।

मृतकों की पहचान एम अफजल गारू (42), एम. अल्ताफ गारू (36), इरफान अहमद (33) और शौकत अहमद (29) के रूप में की गई है। इस बीच बनिहाल के पास किश्तवारी पथेर में भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया है।

यातायात अधिकारी ने यातायात नियंत्रण इकाई की पुष्टि के बिना राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर यात्रा न करने की सलाह दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...