चंबा: लूणा-छतराड़ी सड़क पर भारी भूस्खलन, चार पंचायतों का संपर्क कटा

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में लूणा-छतराड़ी मार्ग पर कोडला के पास भारी भूस्खलन हुआ है। इससे चार पंचायतों का सड़क संपर्क कट गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात अचानक दरका पहाड़ और बड़ी मात्रा में मलबा व पत्थर सड़क पर आ गए।

इसके बाद से यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। इससे नौकरीपेशा, मरीजों, विद्यार्थियों व आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं, सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके के लिए रवाना हुई। एसडीएम चंबा नवीन तनवर ने कहा कि सड़क मार्ग की बहाली के लिए मशीनरी मौके पर भेज दी है। जल्द मार्ग को बहाल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...