चंबा-लुड्डू मार्ग कार दुर्घटनाग्रस्‍त, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

चंबा-लुड्डू मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मेडिकल कॉलेज चंबा में दम तोड़ दिया।

गाड़ी में तीन युवक सवार थे, जिसमें से 16 वर्षीय किशोर के अलावा एक अन्य युवक की मौत हो गई है,  जबकि एक गंभीर घायल है।

मृतकों में पूर्व पुत्र सुरेश कुमार व मोहित कुमार पुत्र बलवंत दोनों निवासी मोहल्ला धड़ोग के रहने वाले थे। इसके अलावा कार्तिक पुत्र कुलदीप कुमार निवासी मोहल्ला धड़ोग गंभीर घायल हैै, जिसका इलाज मेडिकल कालेज चंबा में चल रहा है।

तीनों युवक कार पर सवार होकर चंबा की तरफ आ रहे थे। लुड्डू जीरो प्‍वाइंट के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्‍य दो घायलों को तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। लेकिन एक युवक ने अस्‍पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया व तीसरे युवक का उपचार जारी है।

मामले की पुष्टि डीएसपी हेड क्वार्टर चंबा अभिमन्यु ने की है। पुलिस हादसे की जांच शुरू कर दी है। अभी हादसे के असल कारण का पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहाड़ी से काल बनकर गिरा पत्थर, हाथ-मुंह धो रहे HRTC कंडक्टर की गई जान

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति से एक...

पशु चराने जंगल में गई थी महिला, रास्ते में हुआ ये हादसा और चली गई जान

चम्बा - भूषण गुरुंग विकास खंड मैहला की घलून पंचायत...

काम के दौरान करंट लगने से प्लंबर की मौत

हिमखबर डेस्क प्रागपुर क्षेत्र के मसोट गांव में गुरुवार सुबह...

धर्मशाला पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा, आलोक बने BDC चेयरमैन, सरोज उपाध्यक्ष

हिमखबर डेस्क नगर निगम धर्मशाला में मेयर तथा डिप्टी मेयर...